सरकार ने वादा किया है कि लॉकडाउन की वजह से किसी गरीब को भूखे रहने की नौबत नहीं आएगी। उस तक सरकार के दूत पहुंचेंगे। यह मदद मिलनी शुरू भी हो गई है। शुक्रवार को दैनिक जागरण के संवाददाता दिलीप पटेल ने इस दावे की रियलिटी चेक की। मौके पर सरकारी दूत राशन का वितरण करते मिले। यह राशन उन लोगों तक पहुंच रहा है, जो वाकई जरूरतमंद हैं। इस मदद से मायूस चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। लेकिन यह सामग्री कितने दिन तक चलेगी, ये चिंता भी नजर आई। आइए कुछ मदद के मामलों की हकीकत जानते हैं..।
मदद नंबर एक
परतापुर अंतर्गत जीवनपुरी के सुशील ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे 112 नंबर पर फोन कर बताया कि उनके यहां राशन नहीं है और न ही पैसा है। यहां से पूíत विभाग को कॉल ट्रांसर्फर की गई। पूíत निरीक्षक जोगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ परतापुर जीवनपुरी पहुंचे। मौके पर गरीब परिवार की स्थिति देखी। जरूरतमंद परिवार मिला तो फौरन राशन का पैकेट प्रदान किया।
रियलिटी चेक:
दैनिक जागरण संवाददाता ने ऐसे मदद पाने वालों तक पहुंचकर रियलिटी चेक की। लेकिन उस समय तक पूíत विभाग की टीम राशन देकर जा चुकी थी। पूíत विभाग की मदद संबंधित व्यक्ति को मिली, यह हकीकत जब परिवार से पूछी गई तो जीवनपुरी के सुशील और उनकी पत्नी संगीता ने बताया कि पांच किलो आटा और पांच किलो चावल देकर गए हैं। वह दिहाड़ी मजदूर हैं। कई दिन से काम बंद है। पैसा खत्म हो गया है। सरकार ने वादा किया है इसलिए 112 पर फोन किया। लेकिन तेल, साबुन नहीं मिला है। घर में गैस भी खत्म होने वाली है। दोपहर 12.30 बजे टीम पहुंची थी।
क्या बोले अधिकारी: जिला पूíत अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि दिनभर में 12 स्थानों से कॉल आई थी। सभी जगह राशन पहुंचाने का काम किया गया है। कोशिश यही है कि जो जरूरतमंद हैं। उन्हीं को राशन दिया जाए। इसके लिए पहले पड़ताल कराई जाती है।
मदद नंबर दो
लालकुर्ती थाने के पीछे रहने वाले गरीब परिवारों ने 112 पर फोन कर दोपहर 1.30 बजे मदद मांगी। यहां के लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में मजदूरी करने वाले परिवार यहां रहते हैं, जिन्हें राशन की जरूरत है। कॉल नगर निगम को ट्रांसफर की गई। नगर निगम ने स्वयंसेवी संगठन के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद यहां भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
रियलिटी चेक:
दैनिक जागरण संवाददाता ने मदद पाने वालों से हकीकत जानी। यहां नगर निगम और स्वयं सेवी संगठन के लोग भोजन बांटते मिले। लालकुर्ती थाने के पीछे करीब 70 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए। मजदूर रमेश, शिव शंकर आदि ने बताया कि खिचड़ी बांटी गई। शाम का राशन के पैकेट भी बांटे गए। लोग संतुष्ठ दिखे। बताया कि आगे भी मदद का भरोसा दे गए हैं। दोपहर 2.30 बजे भोजन के पैकेट बांटे गए थे।
बोले अधिकारी: अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि नगर निगम को सूचनाएं आ रही हैं। लालकुर्ती थाने के पास गरीब परिवारों को भोजन के पैकेट बांटे गए हैं। राशन भी दिया गया है। विश्वविद्यालय के पास राशन के पैकेट बंटवाए गए हैं। परतापुर, टीपी नगर में खुद राशन बांटा है। कोशिश है कि समय से जरूरतमंदों तक राशन पहुंचे।